Monday, October 16, 2017

ऐसी आंगनवाड़ी में कैसे होगा बच्चों का संपूर्ण विकास

पन्ना से युसूफ बेग की रिपोर्ट
न तस्वीरों को देखिए। यह आंगनवाड़ी भवन है। पन्ना जिले के कल्याणपुर मडैयन की इस आंगनवाड़ी को देखकर आप समझ सकते हैं कि यहां किस तरह बच्चों का संपूर्ण विकास होता होगा।

इस केन्द्र की कार्यकर्ता दुर्गेश यादव का कहना है कि वह इस केन्द्र में 2006 से तैनात है। जिस घर में आंगनवाड़ी चल रही है वह घर किराए का है। यह घर हल्की बटु गौड़ का है। गांव में ऐसा कोई दूसरा घर उन्हें नहीं मिल रहा जो ठीक—ठाक हो। भवन की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण बच्चें भी इसमें नहीं आते और मां बाप भी नहीं भेजते हैं।

उन्होंने कई बार अपने विभाग में लिखकर दिया है पंचायत द्वारा ग्रामसभा में भी प्रस्ताव डाला गया, लेकिन अभी तक आंगनवाडी भवन निर्माण नहीं हुआ।

आज सुबह पोषण न्याय बाल अधिकार यात्रा के पहुंचने पर यहां की आंगनवाडी कार्यकर्ता ने लिखित में दिया पत्र जो यात्रा के माध्यम से जिला प्रशासन को दिया जाएगा।  
 
 

No comments:

Post a Comment

दो कमरे में लगती हैं पांच कक्षाएं

( रीवा से पुष्पेन्द्र सिंह की रिपोर्ट) शासकीय प्राथमिक शाला सोहावल खुर्द, ग्राम करौंदहाई (पंचायत सोहावल खुर्द) में विद्द्यालय से ज...